विडियो:-वरिष्ठजनों को अपने अनुभव का लाभ समाज को देना चाहिए-जस्टिस राजेश टंडन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 फरवरी। सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह प्रेस क्लब सभागार में आयोजित किया गया। संस्था के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, जस्टिस राजेश टंडन एवं दर्जा मंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने संस्था अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी, महामंत्री पं गोपाल कृष्ण बडोला, कोषाध्यक्ष एड. राकेश कुमार गुप्ता सहित जगदीश लाल पाहवा, विदेश कुमार अग्रवाल, सुभाष कपिल, गोपाल सिंह रावत, देशबंधु शर्मा, वीरेंद्र कीर्तिपाल, श्रवण कुमार गुप्ता सहित समस्त कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें समाज कल्याण विभाग वरिष्ठ जनों की सेवा के लिए सौंपा है। वरिष्ठ जनों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनका दायित्व है। उन्होंने सीनियर सिटीजन के कार्ड बनाए जाने की बात कही और सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में दी जा रही सुविधाओं का भी उल्लेख किया।

विशिष्ट अतिथि जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि वरिष्ठजनों को अपने समय का उपयोग करना चाहिए और अलग-अलग क्षेत्रों में किए कार्य के अपने अनुभव का लाभ समाज को देना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि वरिष्ठ जनों को 5000 रूपए मासिक पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठतम नागरिकों के सम्मान के लिए आयोजकों को बधाई भी दी। बृजभूषण विद्यार्थी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक की उम्र प्राप्त होते ही उन्हें पेंशन आदि सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए दर-दर भटकने की आवश्यकता ना पड़े। ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए।

वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने सभी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता बताई। महामंत्री पंडित गोपाल कृष्ण बडोला ने अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने संस्था के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले और वरिष्ठतम आयु प्राप्त लोगों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, समाजसेवी शंभूनाथ शर्मा, 100 वर्ष से अधिक आयु के लाल सिंह, चिकित्सा क्षेत्र से डा.दीपा शर्मा और डा.डीएन बत्रा, समाजसेवी मोहनलाल ममगई, नरेंद्र कुमार शर्मा, सामाजिक एक्टिविस्ट चौधरी चरण सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी दाऊ दयाल एवं सुधा रानी गुप्ता को शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल ने किया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ जनों के कल्याण के कार्य कर रही संस्था का गठन करीब एक वर्ष पूर्व हो गया था। लेकिन इसका पंजीकरण अब हुआ है। कार्यक्रम के आयोजन में गुलशन नैय्यर, चोखेलाल, श्रवण गुप्ता, सतीश गुजराल, डा.हिमांशु द्विवेदी, डा.अशोक गिरी और अपराजिता तथा सपन की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर भेल के पूर्व जीएम एसके अग्रवाल, ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, ऋषभ वशिष्ठ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, पूर्व पार्षद विजय शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर, संयोजक विष्णु शर्मा, सीनियर सिटीजन भेल के संयोजक एमके रैना, एके जैन, दिवाकर गुप्ता, विनोद मित्तल, सरदार हरिमोहन सिंह, जितेंद्र शर्मा, अशोक सारस्वत, अंजू द्विवेदी, कविता गुप्ता, सीता शर्मा, कांता रस्तोगी, उमा गुजराल, सीमा शर्मा, स्वर्ण कांता शर्मा, चमन लाल खट्टर, वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र हर्ष, रत्नमणि डोभाल, मुदित अग्रवाल, राहुल वर्मा, सुमित यशकल्याण आदि सहित बड़ी संख्या वरिष्ठ नागरिक और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *