अवैध निर्माणों पर लगाई जाए रोक, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:- रमेश जोशी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के संयोजन में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि एचआरडीए विभाग के अधिकारी कर्मचारी अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं। भू माफिया मानकों के अनुरूप कॉलोनियों के निर्माण धड़ल्ले से कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारी अधिकारी इस ओर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

पीड़ित लोगों की शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ कर्मचारी अधिकारी अवैध निर्माणों पर कार्यवाही नहीं करना चाहते हैं। जनपद भर में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ चुकी है उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को नहीं होने दिया जाएगा।

विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुली तो पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। रमेश जोशी ने यह भी कहा कि आबकारी विभाग अपने चहेतों को ठेकों के आवंटन कर रहा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

मीडिया प्रभारी राजेंद्र पंत ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों को निर्माण पर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रसूखदार लोगों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होना, विभाग की लचर कार्य प्रणाली को दर्शाता है। तत्पश्चात रमेश जोशी के संयोजन में हर की पौड़ी पर पूजा अर्चना भी की गई।

इस दौरान वंदना सोहन वीर, पूजा, सुनीता, नीतू,मोहिनी,पूनम, उज्जवल, संजय, अनिल,निखिल, दीपा ,सुदेश, राजकुमार ,रविंदर, रोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *