शहरी विकास मंत्री से मिले बैरागी कैंप के झुग्गी बस्तीवासी

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खडका
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। बैरागी कैंप स्थित टंकी नं. तीन के समीप पिछले पैंतीस वर्षों से रह रहे झुग्गी झोंपड़ियों वासियों ने पार्षद सुरेश शर्मा के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर स्थायी रूप आश्रय दिए जाने की मांग की। बस्तीवासियों ने एक ज्ञापन भी शहरी विकास मंत्री को सौंपा।

पार्षद सुरेश शर्मा ने कहा कि बैेरागी कैंप में टंकी नं.3 के समीप तीन दशक से भी अधिक समय से रह रहे झुग्गी बस्ती वासियों को प्रत्येक कुंभ मेले के दौरान उनके आश्रय स्थल से हटा दिया जाता है। जिससे गरीब बस्ती वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 2021 में होने वाले कुंभ मेल को देखते हुए बस्ती वासियों को स्थायी रूप से आश्रय उपलब्ध कराया जाना चाहिए। बस्तीवासी रमेश ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को बताया कि बस्ती कें लगभग 50 गरीब परिवार वर्षों से रह रहे हैं। कुंभ मेले को देखते हुए मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करने वाले बस्तीवासी उनके आश्रय स्थल से हटाए जाने को लेकर चिंतित हैं।

गरीब मजदूर परिवारों की समस्या को देखते हुए उन्हें किसी उचित स्थान पर स्थायी रूप से बसाया जाना चाहिए। ताकि वे निश्ंिचत होकर अपने परिवारों का पालन पोषण व जीवनयापन कर सकें। मंत्री मदन कौशिक ने बस्तीवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि कुंभ मेला शुरू होने से पूर्व ही सभी के लिए आश्रय की उचित व्यवस्था करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन को भी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

बस्तीवासियों को कोई भी समस्या होगी तो पार्षद सुरेश शर्मा के माध्यम से उसका निदान कराया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में पप्पू, रूपचन्द, पंकज, तुलसी, शंकर, रवि, मुन्ना, जयपाल, रामचन्द्र, सन्नी, सोनू, राजू, कल्लू, मनीष, कौशल्या देवी, कमला, प्रियंका, पूनम, निर्मला, संगीता, लक्ष्मी, सुमित्रा, गीता, कविता आदि बस्तीवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *