अधूरे निर्माण बने आम जन के लिए मुसीबत-डा.विशाल गर्ग

Haridwar News
Spread the love

अमरीश
हरिद्वार, 26 अक्टूबर। प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड के जिला महामंत्री विशाल गर्ग ने शासन प्रशासन का ध्यान त्यौहारों के सीजन में अधर में लटके निर्माण कार्यो पर दिलाते हुए कहा कि आधे अधूरे निर्माण कार्य त्यौहारों के सीजन में लागों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बने हुए हैं। सड़कें खुदी हुई हैं। सड़कों की मिट्टी इधर उधर फैली हुई है। दिन भर धूल उड़ने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही है। एयर पाॅल्यूशन बढ़ने के कारण लोग श्वांस संबंधी रोगों का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य स्थलों पर धूल मिट्टी को उड़ने से बचाने के लिए पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए। दिन भर व्यापारी काॅम्पलेक्सों के आसपास चल रहे निर्माण कार्यो के कारण व्यापारियों व आम जनमानस को काफी परश्ेाानियां झेलनी पड़ रही हैं। निर्माणदायी संस्थाएं नियमों के अनुरूप अपने कार्यो को नहीं कर रही हैं। धीमी गति से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे के अलावा नगर की सड़कें निर्माण कार्यों के कारण बाधित हैं। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

निर्माण कार्यो में तेजी लायी जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यो को लेकर समन्वय स्थापित करना चाहिए। जल्द से जल्द निर्माण कार्यो को त्योहारों के मद्देनजर पूरा किया जाना चाहिए। एक साथ कई विभागों द्वारा निर्माण कार्य तो किए जा रहे हैं। लेकिन निर्माण कार्य पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।

निर्माण कार्यो के चलते कृष्णानगर, मध्य हरिद्वार मार्ग, ऋषिकुल, कनखल सहित ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण कार्य संचालित हैं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। व्यापारी अपनी दुकानों पर पहुंचते हैं। लेकिन धूल मिट्टी के कण दुकान में रखे सामानों को खराब हो रहे हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द अधर में लटके निर्माण कार्यो को पूरा कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *