मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने पर शिव विहार विकास समिति ने जताया रोष

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 9 अगस्त। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के दूसरे चरण की प्रक्रिया में मतदाताओं को नोटिस भेजकर मतदान केंद्रों पर बुलाये जाने पर रोष प्रकट किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बीएलओ द्वारा सामान्य त्रुटि और विसंगतियों को भी अपने स्तर पर समाधान ना किये जाने से मतदाता परेशान हैं।

बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने कहा कि वार्डों के सम्बंधित पार्षदों को मतदाताओं को नोटिस से हो रही परेशानी को देखते हुए घर-घर जाकर लोगों की सहायता करनी चाहिए। बैठक मे डा.केपीएस चौहान, सतीश चौहान, विनीत चौहान, सत्यपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, रामनाथ पटवारी, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, छोटेलाल शर्मा, कविता गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply