उज्जैन में दिव्य और भव्य रूप से बनेगा श्रीराम मंदिर-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 8 अप्रैल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में अयोध्या की तर्ज पर पारमार्थिक न्यास एवं शैक्षणिक संस्थान की ट्रस्ट की संरक्षक महंत ज्ञानेश्वर पुरी द्वारा स्थापित किए जा रहे श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि अयोध्या की तर्ज पर दिव्य और भव्य रूप से स्थापित किए जा रहे मंदिर में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के बालस्वरूप का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मठ मंदिर सनातन धर्म संस्कृति का गौरव हैं। लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की स्थापना होने से हिंदू समाज में जो जनजागरण हुआ है। वह प्रशंसनीय है। महंत ज्ञानेश्वरी पुरी ने बताया कि भगवान श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं। मध्य प्रदेश में भी लोग भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के दर्शन कर सकें। इसी उद्देश्य के साथ मंदिर की स्थापना की जा रही है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी, श्रीमहंत रामरतन पुरी, महंत दिनेश गिरी सहित कई संत महापुरूष, पंडित ऋषभ त्रिवेदी, पूजा, अमृतेश त्रिवेदी, अंकुर गोलश, अर्जुन कहार, श्रीधम शर्मा, केशर सिंह पटेल, मोनू चौहान, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *