तनवीर
हरिद्वार, 25 मार्च। हरिद्वार आए शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की एवं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काम कर रही है वह ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में देश को एक नई पहचान दिलाने का काम किया है।
आज पूरे विश्व में भारत का नाम सम्मान से लिया जाने लगा है। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा की देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत ही राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने की एवं संचालन जिला महामंत्री आदेश सैनी ने किया।
कार्यक्रम में दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति, संजय सहगल, सुशील चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी, काशीनाथ, ओमप्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, आशु चौधरी, अनामिका शर्मा, प्रवेश प्रिया, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, नेता पार्षद दल सुनील गुड्डू, नगर पंचायत चेयरमैन मानवेंद्र चैधरी, अमरीश गर्ग, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, अमरीश शर्मा, आशुतोष चक्रपाणि, राजबाला सैनी, सोनू धीमान ,विकासपाल, प्रशांत पोसवाल, राजकुमार अरोड़ा, विमला डोडियाल, रीमा गुप्ता, प्रतिभा चैहान, विपिन शर्मा, संजय कुमार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी और शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं संग निंरजनी अखाड़े पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया।