श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कुष्ठ रोगियों को भेंट की ट्राईसाईकिल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 अक्टूबर। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने दिव्यांग को ट्राईसाईकिल भेंट की। संस्था के मुख्य मार्गदर्शक पराग गुप्ता एवं संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दिव्यांगों के साथ मित्रता का संदेश दें। दिव्यांगों के जीवन में आ रही कठिनाइयों का समाधान करना ही संस्था का उद्देश्य है। अशोक अग्रवाल ने सभी सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि दिव्यांगों की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि सेवा कार्य ही संस्था की पहचान हैं। समाज सेवा के उद्देश्यों के साथ वैश्य परिवार समाज को गति प्रदान करते हुए सहयोग कर रहा है। मानव कल्याण में की गई सेवा अवश्य ही फलदाई होती है। जय भगवान गुप्ता व सीए आशीष गुप्ता ने कहा कि निराश्रित व्यक्तियों का उत्थान जरूरी है। संगठन की और से जल्द ही 40 व्हील चेयर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ट्राईसाईकिल के माध्यम से दिव्यांग को राहत मिलेगी। पिंकी अग्रवाल एवं शशि अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा ईश्वर भक्ति के समान है। उन्होंने कहा कि गरीब निर्धन परिवारों की सेवा के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर शशी अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, शालनी अग्रवाल, प्राची गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *