तनवीर
हरिद्वार, 10 मार्च। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने पहले ही प्रयास में सीए की परीक्षा उर्त्तीण करने वाली गोविंदपुरी निवासी कु. आयुषी अग्रवाल पटका पहनाकर एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि संस्था से जुड़े डा.अजय अग्रवाल एवं पूजा अग्रवाल की पुत्री आयुषी अग्रवाल ने मेहनत, लगन और समर्पण से पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठापूर्ण सीए परीक्षा समस्त वैश्य समाज का नाम रोशन किया है।
आयुषी की सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। आयुषी अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों को देते हुए कहा कि परिवार से मिले सहयोग और गुरूजनों के मार्गदर्शन से वे ही सफलता हासिल कर पायी हैं। संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, रविंद्र कुमार गुप्ता, महावीर प्रसाद मित्तल एवं माध्विक मित्तल ने भी आयुषी अग्रवाल को बधाई दी।


