आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिगा को सकुशल बरामद किया

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 9 मार्च। थाना पथरी पुलिस ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया है। 5 मार्च को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर विशाल पुत्र धूम सिंह निवासी भुआपुर को नामजद करते हुए नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। एसएसपी के निर्देश पर पथरी थानाध्यक्ष ने आरोपी की गिरफ्तारी और अपहृत बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऐथल रेलवे स्टेशन से आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई शाहिदा परवीन, एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल जयपाल चौहान व महिला होमगार्ड खुशी शामिल रहे।