नकल के आरोपों के सम्बन्ध में एकल सदस्यीय जांच, आयोग 27 अक्टूबर को करेगा जन सुनवाई

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

आयोग 27 अक्टूबर को अपराह्न 01 बजे से 03 बजे तक एचआरडीए सभागार में करेगा जनसुनाई

हरिद्वार 25 अक्टूबर न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी (से.नि.) उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल एकल सदस्यीय जांच आयोग एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहा है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि ध्यानी 27 अक्टूबर को अपराह्न में एचआरडीए सभागार हरिद्वार पहुॅचकर स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 के दौरान कथित नकल के आरोपों के सम्बन्ध में जन सुनवाई करेंगे। जन सुनवाई कार्यक्रम के लिए अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक का समय नियत किया गया है।