विडियो:-पायलट बाबा आश्रम के संतों पर लगे आरोपों की जांच करेगी एसआईटी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 नवम्बर। पायलट बाबा आश्रम के संतों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एसआईटी गठित की है। ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्य ब्रह्मानंद गिरी द्वारा थाना कनखल पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आश्रम के कुछ संतो पर करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी, पायलट बाबा के उपचार में लापरवाही बरतने और आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गयी है।

आरोपों की जांच के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी में सीओ सिटी जूही मनराल, कनखल थानाध्यक्ष एसआई मनोज नौटियाल, एसआई अमित नौटियाल, हेडकांस्टेबल जसवीर, सीआईयू एसआई पवन डिमरी व सीआईयू कांस्टेबल वसीम सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *