स्मैक व सट्टा पर्चा के साथ तीन गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 दिसम्बर। थाना सिडकुल पुलिस ने एक तस्कर को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी सागर पुत्र इकबाल निवासी खिरुवा जलालपुर मेरठ उत्तर प्रदेश के कब्जे से 8.25 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। इसके अलावा थाना पुलिस ने दो लोगों मोनू पाल पुत्र सतपाल निवासी महादवेपुरम फेस दो व अमित कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम मारकपुर मुजफ्फरनगर यूपी को सट्टा पर्चा के साथ गिरफ्तार किया है।