सपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 जून। हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, संतों और आम नागरिकों ने जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। रानीपुर मोड़ स्थित श्रीकृष्णा आश्रम में आश्रम के महंत बिहारी शरण महाराज, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण शंखधार, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, सपा महानगर अध्यक्ष लव दत्ता आदि इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत किया।

इस दौरान श्रवण शंखधार, चंद्रशेखर यादव एवं डा.राजेंद्र पाराशर ने सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी की कर्मभूमि रहा है। हरिद्वार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहते हुए उनके द्वारा किए विकास कार्यो को आज भी हरिद्वार की जनता याद करती है। उनके सांसद निर्वाचित होने का लाभ हरिद्वार की जनता को भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *