पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कालेज के छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 अगस्त। ज्वालापुर स्थित पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कालेज के एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने ग्राम आन्नेकी स्थित अम्बेडकर पार्क में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से कालेज के छात्र-छात्राओं शशिकांत, अंजली, जॉर्ज, प्रभास मिश्रा, रोहन, सिद्धार्थ, अजय सर्वश्व, भारती, शिल्पा, इरम, जाह्नवी, खुशबू, प्रियंका, नैंसी, सबरीन, इंदू, सानिया, सलोनी, अभिजीत, पूजा, निशा, शशि देवी, शाहिद, देवांग, अभिषेक, सितू, सादिक, सिमरन, महेश, सोनम, तनीषा, दीपक, कमल, आकाश, अनमोल, अजय, शिवांगले, नंदकिशोर, नीरू, विक्की, सीमा, कार्तिक, अभय, नेहा, अनुज, सचिन, अनस, प्रवेश आदि ने मोटर दुर्घटना, दहेज हत्या, साइबर अपराध, उपभोक्ता अधिकार, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया कानून, पोक्सो, श्रम कानून, आत्मरक्षा, लीगल एड आदि विभिन्न विषयों पर ग्राम वासियों को जागरूक किया।

शिविर में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंकज चौहान, कालेज के प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी, प्रबंधक कमल शर्मा, निदेशक शिवम शर्मा, नेहा शर्मा, शैलजा शर्मा एवं शिक्षक शीतल चौहान, नीलू, दिव्यांश आदि मौजूद रहे। प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अपने विधिक अधिकारों वह कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। प्रबंधक कमल शर्मा एवं निदेशक शिवम शर्मा व नेहा शर्मा ने कहा कि विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से प्राप्त कानूनी जानकारी से ग्रामीणों को लाभ होगा। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को कानूनी जानकारी तो मिलती ही है साथ ही वे अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक होते हैं। शिविर के दौरान मंच का संचालन नेहा ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *