सुराज सेवा दल कार्यकर्ताओं ने किया एचआरडीए कार्यालय पर प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


अवैध निर्माण पर भेदभाव नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-रमेश जोशी
हरिद्वार, 25 सितम्बर। एचआरडीए पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई में भेदभावपूर्ण नीति का आरोप लगाते हुए सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने दल के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में एचआरडीए कार्यालय पर प्रदर्शन किया और उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के दौरान रमेश जोशी ने कहा कि पूरे जनपद में अवैध निर्माण जोरों से चल रहे हैं। रसूखदार लोगों द्वारा नियमों को दरकिनार कर बड़े-बड़े होटल, काम्पलेक्स आदि का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर एचआरडीए भेदभाव पूर्ण नीति अपना रहा है।

राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं किए जाने से एचआरडीए की कार्यशैली पर आम जनता सवाल खड़े कर रही है। जबकि मध्यम वर्ग व निम्न वर्ग के लोगों द्वारा किए जा रहे निर्माण के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर दी जाती है। रमेश जोशी ने कहा कि विभाग की इस भेदभाव पूर्ण नीति को सुराज सेवा दल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते लोग विभागों के चक्क्र लगाने को मजबूर हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों को जनता की शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण त्वरित रूप से करना चाहिए।

जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। रमेश जोशी ने कहा कि राजनीतिक रसूखदार लोगों के अवैध निर्माण पर भी विभाग को समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे विभाग की अच्छी कार्यशैली जनता के बीच लोकप्रिय हो। वीसी अंशुल सिंह ने सुराज सेवा दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवैध निर्माण पर समान रूप से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में आशीष सैनी, विजेंद्र, राजू मिश्रा, सतीश मिश्रा, अजय मौर्य, सैन्डी, देवेंद्र सिंह, इन्तजार, नफीस, मनव्वर, सलमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *