राज्य सहप्रभारी एवं सांसद रेखा वर्मा व पालिका अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

राजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
हरिद्वार, 24 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड को शिवालिक नगर मंडल के बूथ संख्या 132 पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने सुना। कार्यक्रम के उपरांत पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर रेखा वर्मा का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रेखा वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में घोड़ों के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था की अनूठी पहल मन की बात के माध्यम से पूरे विश्व को पता चली। रेखा वर्मा ने कहा कि जी-20 की ऐतिहासिक सफलता तथा महिलाओं के लिए लोकसभा में सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटे आरक्षित का मार्ग प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते ही हो प्रशस्त हो पाया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने तथा उनके विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्य में जुट जाएं। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ मन की बात सुनना गौरव का विषय है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के ऐतिहासिक कार्य के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते जताया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चैधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल महामंत्री रविकांत गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप शर्मा व संजीव गुप्ता, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीता चमोली, दीपक नौटियाल, पवन सैनी, अशोक शर्मा, रीना तोमर, रितु ठाकुर, रंजिता झा, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, वेदान्त चैहान, रोहन पटेल, विक्रम आदित्य बहल, प्रणय चैरसिया, मनीष त्यागी, शुभलक्ष्मी बेरा, मुकेश रावत, राजेश बालियान, भानु प्रताप, सुधांशु राय, पदम राजपूत, सैलेश कुमार, विशाल पंवर, अक्षय भट्ट, अंकित गुर्जर, श्याम वीर गुर्जर,सुधा राठोर, सपना पंडित, ममता झा, अनीता गुप्ता, चारु शुक्ला, राजकुमारी, रितेश गौड़, रमेश चंद शर्मा, संदीप धीमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *