विडियो :-धर्मानुकुल आचरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान करें-स्वामी गर्व गिरी

Haridwar News
Spread the love

राजकुमार पाल


वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम में किया गया शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन
हरिद्वार, 26 फरवरी। श्यामपुर कांगड़ी स्थित वीरभद्र सेवाश्रम न्यास ट्रस्ट में आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गर्वगिरी फरसे वाले बाबा बाबा के सानिध्य मे विश्व शांति के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति प्रदान कर विश्व शांति की कामना की। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी गर्वगिरी फरसे वाले बाबा ने कह कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संतों के सानिध्य में ही व्यक्ति का कल्याण होता है।

प्रत्येक व्यक्ति को सद्गुरू के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान मे मानव की बदलती जीवन शैली के चलते पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। जिससे विश्व में अशांति का वातावरण बन रहा है। सनातन धर्म संस्कृति में अशांत वातावरण को दूर करने के लिए यज्ञ का मार्ग बताया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में दी जाने वाली आहुतियों से उठने वाला धुंआ जहां जहां आवरण बनाता हैं। वहां का पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है।

यज्ञ के प्रभाव से ईश्वरीय कृपा की प्राप्ति होती है और मन में सात्विक विचारों का उदय होता है। आज की परिस्थति को देखते हुए शतचण्डी महायज्ञ की बेहद आवश्यकता है। यज्ञ के प्रभाव से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। शतचण्डी महायज्ञ से अवश्य ही विश्वशांति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्मानुकुल आचरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना चाहिए। अपने आसपास पौधे लगाएं और वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करें।

ट्रस्टी चैधरी कदम सिंह मलिक ने कहा कि 27 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व पूर्व विधि विधान के साथ शतचंडी महायज्ञ कराया जा रहा है। इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल, डा.अभय गौतम, डा.स्नेहा गौतम, चैधरी कदम सिंह मलिक, पंडित अशोक नवानी, सोनिया पुरी, रितु मलिक, मोनू गिरी, स्वामी लव गिरी, नकुल पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *