स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने दिया मुकेश अंबानी के पुत्र को आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 जुलाई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र के अनंत अंबानी के विवाह समारोह में शामिल हुए निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने वर वधु को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी का देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में अहम योगदान है। देश विदेश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी और उनका परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है।

उनके द्वारा लगातार धार्मिक उत्सवों में शामिल होकर देश के अन्य लोगों को भी प्रेरणा देने का काम करते हैं। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में उनका बड़ा योगदान है। लाखों की संख्या में युवा वर्ग को रोजगार देकर बेरोजगारी को दूर करने करने निर्णायक भूमिका उद्योगपति मुकेश अंबानी निभा रहे हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी और वर वधू को हरिद्वार श्री दक्षिण काली मंदिर और प्रयागराज कुंभ मेले में आने का निमंत्रण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *