मिनी बैंक संचालक से हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 अक्टूबर। बहादराबाद थाना क्षेत्र मिनी बैंक संचालक के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। रावली महदूद क्षेत्र में मिनी बैंक का संचालन करने वाले बौगला बहाराबाद निवासी विनोद पुत्र हुकम सिंह स्कूटी से घर लौट रहे थे। पुराने पथरी पावर हाऊस के समीप बाईक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर धमकाते हुए उनका थैला में जिसमें एक लाख बाईस हजार रूपए थे, लूटकर फरार हो गए।

पीडित बैंक संचालक ने बहादरबाद पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए इलाके में कांबिंग भी की। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच कर रही है।