ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज की स्मृति में निकाली भव्य शोभायात्रा

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज के विचार सदैव मिशन और भक्तों को प्रेरणा देते रहेंगे-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 9 मार्च। जय मां मिशन की संस्थापक ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज की स्मृति में जय मां मिशन के संयोजन में भव्य शोभायात्रा व संत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं स्वामी महादेव महाराज की प्रतिमाओं को हरकी पैड़ी पर गंगा जल व दूध से स्नान कराने के उपरांत बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में श्रवण नगर स्थित जय मां आश्रम लाया गया।

शोभायात्रा का सुदर्शन अखाड़ा आश्रम के परमाध्यम महंत रघुवीर दास के नेतृत्व में संतों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, जय मां मिशन की अध्यक्ष महंत शरण ज्योति मां व मिशन की दिल्ली शाखा की अध्यक्ष जीवन ज्योति मां के नेतृत्व में शोभायात्रा के आश्रम पहुंचने पर श्रद्धालु भक्तों ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत संत समागम को संबोधित करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज दिव्य विभूति थी।

उनके द्वारा स्थापित जय मां मिशन को उनके परम शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज ने आगे बढ़ाते और सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में जो योगदान दिया। वह सदैव स्मरणीय रहेगा। ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज का कृतित्व एवं उनके विचार सदैव मिशन और भक्तों को प्रेरणा देते रहेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज ने जय मां मिशन की स्थापना कर महिला सशक्तिकरण को गति देने का जो कार्य किया। वह अतुलनीय है।

इससे अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। जय मां मिशन की अध्यक्ष महंत शरण ज्योति मां व मिशन की दिल्ली शाखा की अध्यक्ष जीवन ज्योति मां ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज द्वारा प्रदत्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मिशन के अधूरे कार्यो को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महादेव महाराज की प्रतिमाओं को देश के विभिन्न राज्यों में स्थित मिशन की शाखाओं में भ्रमण कराने के पश्चात बस्सी पठाना में स्थापित किया जाएगा। संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत रघुवीर दास, महंत दिनेश दास, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, महंत सूरज दास, साध्वी शीतल ज्योति मां, पूजा ज्योति मां, शरद ज्योति मां, परम ज्योति मां, कमल ज्योति मां, दिव्य ज्योति मां, गोपाल सेठी, जगदीश चावला सहित बडी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रम पंडित आनन्द बेलवाल ने संपन्न कराए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *