राहत अंसारी
हरिद्वार, 12 जून। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में आयोजित जनता दरबार में जन समस्याएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। रविवार की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में जनता दरबार लगाया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कलां क्षेत्र की ब्रह्म विहार कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं ने जनता दरबार में पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद को क्षेत्र में कई दिनों से पानी नहीं आने की समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।
इस पर स्वामी यतिश्वरानंद ने पेयजल विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता को फोन कर तत्काल समस्या दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य कई गांवों से आए लोगों ने सड़कों की समस्या दूर करने की मांग की। स्वामी यतिश्वरानंद ने ग्रामीणों से यथाशीघ्र समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रीति, पिंकी, अंजू, अमन, रेनू, कविता, कुसुम, पिंकी, बबीता, मंजू चैधरी, सुनीता आदि शामिल हुई।