स्वामी यतिश्वरानन्द ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी चौधरी किरण सिंह का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

अमरीश
हरिद्वार, 6 अक्टूबर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी चौधरी किरण सिंह उर्फ राजेंद्र का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने वेद मंदिर आश्रम में गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के अन्य जिला पंचायत सदस्यों का भी स्वागत किया और उम्मीद जताई कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जनता को भाजपा से विकास की बड़ी उम्मीदें है।

जिस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। चौधरी किरण सिंह ने भाजपा के केंद्र और राज्य नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जिस उम्मीद से भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमित चौहान, सोहन वीर पाल, विमलेश चौहान, सविता देवी, अंशुल चौधरी, दर्शना देवी, परविंदर कौर, ब्रजमोहन पोखरियाल, अंकुश चौधरी, अरविंद राठी, मीनाक्षी चौहान, अंकित कश्यप, पिंकी देवी, मोनिका चौहान, रवि पाल सैनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *