तनवीर
उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे सफाई मजदूर
हरिद्वार, 10 मार्च। यूपी के बुलंदशहर में आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में सफाई मजदूर शामिल होंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने बताया कि 15 मार्च को यूपी के बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश से हजारों की संख्या में सफाई मजदूर भाग लेंगे।
उत्तराखंड से भी भारी संख्या में सफाई मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में सफाई मजदूरों की समस्याओं पर चिंतन, मनन कर भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र श्रमिक ने बताया कि सम्मेलन में प्रतिभाग करने की तैयारियां की जा रही हैं।


