हरिद्वार, 17 जुलाई। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं ने कांवड़ मेला एवं कुंभ मेला डयूटी भत्ता की मांग की साथ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा कराने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर एवं जिलामंत्री राकेश भंवर ने बताया कि हरिद्वार में प्रतिवर्ष 15 दिवसीय कांवड़ मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें दो से ढाई करोड़ तक शिवभक्त आते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अधिकारियों और कर्मचारियों को कुंभ मेला भत्ता दिया जाता है। उसी प्रकार जनपद के सभी राजकीय कर्मचारियों, संविदा, सफाई कर्मचारियों, इंटर्न को कांवड़ मेला भत्ता दिया चाहिए। न्यायोचित होगा। वरिष्ठ सलाहकार मूलचंद चौधरी, प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह ने कहा कि कांवड़ मेले और आगामी कुंभ मेले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा भी कराया जाए। मुकेश कुमार, नाथीराम, सचिन, मुन्नी देवी ने भी मेला भत्ता और दुर्घटना बीमा की मांग की।


