हरिद्वार, 17 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संयोजन में शुक्रवार को बिल्वकेश्वर मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी ने कहा कि सीनियर सिटीजंस ने मेरा जीवन मेरा वृक्ष संकल्प के साथ बिल्वकेश्वर मंदिर और गौरी कुंड के क्षेत्र को अधिक हरा भरा बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया।
स्वामी अरुण वन ने सोसायटी के प्रयास की सराहना करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण का आश्वासन दिया। संस्था के मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल ने बताया हरियाली को समर्पित हरेला पर्व पर सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसायटी द्वारा बिल्केश्वर मंदिर प्रांगण में आंवला, नीम, बेहड़, बेल आदि के पौधे लगाए गए हैं।
कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता ने बताया कि संस्था ने समाज और देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। पौधारोपण करने वालों में अशोक गिरी, कमल सेठ, विजय बंसल, विदेश गुप्ता, सरदार त्रिलोचन सिंह, अमरीश रस्तोगी, एड.राकेश गुप्ता, स्वामी अरुण वन और सुभाष कपिल आदि शामिल रहे।


