तनवीर
हरिद्वार, 2 फरवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि आम जनता, किसान, मजदूर को बजट में कोई राहत नहीं दी गई है। जनता महंगाई से परेशान है। लेकिन बजट में खाद्य पदार्थों के दामों में कोई कमी नहीं की गई है। अर्थव्यवस्था की सेहत सुधारने को लेकर भी बजट में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। बजट आम लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। बजट पारदर्शी होना चाहिए। जिसमे आम लोगों के हितों का ध्यान रखा जाए। सुनील अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड को लेकर बजट में कोई प्रावधान नजर नहीं आ रहा ह।ै
रोजमर्रा की वस्तुओं पर कोई राहत नहीं प्रदान की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी बजट में किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि देश की जनता बजट आने का बेसब्री से इंतजार करती है। लेकिन बजट देश की जनता के अनुरूप नहीं रहा। बजट में बड़े-बड़े दावे तो किए जा रहे हैं। लेकिन बजट पूरी तरह से लोगों को कोई राहत देने वाला नहीं है।


