उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति बिना नींव के मकान जैसी-सुरेंद्र तेश्वर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 अप्रैल। पूर्व कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक नेता सुरेंद्र तेश्वर ने कहा है कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस की स्थिति बिना नींव के मकान जैसी हो गई है। प्रैस को जारी बयान स्व.राजीव गांधी के बाद कांग्रेस की रीढ़ कहे जाने वाले आनुषंगिक संगठन सेवादल, एनएसयूआई सहित पार्टी के तमाम आनुषांगिक संगठन आज शून्य की स्थिति में हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के दौरान उस वक्त के नेताओं ने कांग्रेस के वफादार नेताओं को दरकिनार कर सपा, यूकेडी तथा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। जब अपने कार्यकर्ताओं के बजाए दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की भावना किसी राजनीतिक दल में आ जाएं तो उसकी स्थिति बिना नींव के मकान जैसी हो जाती है। यही हाल आज उत्तराखंड में कांग्रेस का हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *