भाजपा के प्रकोष्ठ संयोजकों व सह संयोजकों का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 फरवरी। शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के निवृतमान अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त संयोजक व सह संयोजको का शिवालिक नगर में स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी को इस पर गर्व होना चाहिए। सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और आने वाले लोकसभा व निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड विजय दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान कार्यकताओं से होती है। इसलिए अपनी कार्यशैली से समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दें। कार्यक्रम में नवनियुक्त लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अवधेश राय, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सह संयोजक मुदित शर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक मनोज गौतम व खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक योगेश शर्मा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, अर्जुन चैहान, दीपक नौटियाल, लज्जेराम शर्मा, भानू प्रताप, वेदांत चैहान, दीपिका शर्मा, भागेश्वरी, प्रमोद डोभाल, प्रणय चैरसिया, राजेश बालियान, दिनेश चैहान, जुगनेश शर्मा, शुभलक्ष्मी बेरा, कल्पना कुशवाहा, रणविजय पांडेय, अजय सिंह, अनुज शर्मा, अनूप सिंह, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *