साइबर क्राइम सेल ने पीड़ित के खाते में वापस करायी ठगी गयी धनराशि

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 28 नवम्बर। पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में शत प्रतिशत धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 4 जून को एक व्यक्ति द्वारा वाट्सअप पर आयी एपीके फाइल डाउनलोड करने पर साइबर ठगों ने उसके खाते से 47,700 रूपए उड़ा दिए थे।

पीड़ित द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई तथा साइबर क्राइम सेल से भी संपर्क किया। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते को होल्ड कराया और निरंतर कार्रवाई करते हुए ठगी गई शत-प्रतिशत धनराशि पीड़ित को वापस कराने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने आमजन से अपील है कि अनजान नंबरों से प्राप्त एपीके फाइल डाउनलोड न करें। वाट्सअप या अन्य सोशल मीडिया पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें तथा शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply