गुरूकुल कांगड़ी विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने किया विशेष व्याखायान का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 15 अप्रैल। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा दयानंद स्टेडियम के मेजर ध्यानचन्द सभागार मे आयोजित विशेष व्याख्यान में फिजिकल एजूकेशन फाउन्डेशन ऑफ इण्डिया के महासचिव तथा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फग्वाडा के प्रोफेसर डा.पीयूष जैन ने शारीरिक शिक्षा एवं खेल के प्रशिक्षुओं के साथ भारत मे आगामी दशक मे ओलम्पिक आयोजन की तैयारियों, पैटर्न, पॉलिसी तथा प्रिपरेशन पर चर्चा की। डा.जैन ने कहा कि लम्बे समय तक शारीरिक शिक्षा को स्पोटर्स न मानने का मिथक अब दूर होता जा रहा है।

लम्बे समय तक शारीरिक शिक्षा विषय शिक्षा मंत्रालय के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। जिसके कारण शारीरिक शिक्षा न ही शिक्षा ओर न ही खेल मे स्थायित्व प्राप्त करने मे सफल हो सकी। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार ने इस दिशा मे सार्थक पहल करते हुए इस मिथक को दूर करके देश मे खेल, खिलाडी तथा खेल सुविधाओं मे अग्रणी क्रान्ति लाने तथा शारीरिक शिक्षा को विशेष दर्जा देने का काम किया है। जिसके कारण देश के यूथ आज खेलों मे बेहतर मुकाम पाने के साथ निरन्तर उन्नति कर रहे है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डा.शिवकुमार चौहान ने शारीरिक शिक्षा की खेलो मे मजबूती से वकालत करते हुये बेहतर खिलाडी बनने मे शारीरिक शिक्षा के वैज्ञानिक प्रकल्पों पर भी ध्यान देने पर जोर दिया।

उन्होने कहा कि वैज्ञानिक तथ्यों पर खरा उतरने के बाद ही खिलाडी खेल मे उत्कृष्टता प्राप्त करने मे सफल होता है। इस अवसर पर विभाग के प्रभारी डा.अजय मलिक, विभागीय आईक्यूएसी प्रभारी डा.कपिल मिश्रा, डा.अनुुुज कुमार, डा.प्रणवीर सिंह, मीडिया सैल के अध्यक्ष डा.अजीत तोमर, जनसम्पर्क अधिकारी डा.शिवकुमार, कुलभूषण शर्मा, अश्वनी कुमार, कुलदीप रतूडी, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप आदि उपस्थित रहे। व्याख्यान सत्र मे एमपीएड, बीपीएड तथा बीपीईएस के प्रशिक्षुओं ने कैरियर की दृष्टि से शारीरिक शिक्षा मे सम्भावनायें, निश्चितता, चुनौतियों एवं नये अवसरो से जुडे अपने प्रश्नों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Reply