नगर निगम ने सुभाष घाट पर चलाया सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love


अभियान में आईटीसी सुनहरा कल के स्वयंसेवकों ने भी किया श्रमदान
10 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित कर हटाया गया

हरिद्वार, 24 अक्टूबर। गंगा बंदी के दौरान नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुभाष घाट पर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया चलाया। अभियान आईटीसी सुनहरा कल संस्था के स्वयंसेवकों भी शामिल हुए और घाट की सफाई में श्रमदान किया। इस दौरान 10 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित कर हटाया गया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि गंगा बंदी के बाद से गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुभाष घाट पर महासफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले को देखते हुए हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

अभियान में उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त सुनील मेहर, प्रशांत पांडेय एवं गौरव कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार एवं आकाश कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं आईटीसी सुनहरा कल संस्था के डा.पंत एवं उनकी टीम शामिल रही।

Leave a Reply