नगर निगम ने मायापुर हेड रेगुलेटर पर चलाया विशेष सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 22 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा डाम कोठी के निकट मायापुर हेड रेगुलेटर पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सलेख चंद, नीरज, बलराम, दीपक, प्रदीप एवं विक्रांत सहित नगर निगम के लगभग 60 सफाई कर्मचारी शामिल हुए और लगभग 8 टन कूड़ा कचरा एकत्रित कर निस्तारण के लिए नगर निगम प्लांट भेजा।

नगर निगम द्वारा गंगा बंदी के दौरान गंगा की सफाई के लिए नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने गंगा, घाटों, रेगुलेटरों एवं आसपास के स्थान पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और साफ सफाई करने, कचरे का समयबद्ध संग्रहण कर उचित निस्तारण करने तथा किसी भी स्थान पर गंदगी जमा न होने देने और सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply