गंगनहर बंद:- रखरखाव और साफ सफाई के लिए बंद हुई गंगनहर, विडियो

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 21 अक्टूबर। वार्षिक रखरखाव और साफ सफाई के लिए हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरीखंड गंगनहर बंद कर दी गई है। मंगलवार को दशहरा की मध्य रात्रि यूपी सिंचाई विभाग द्वारा भीमगौड़ा बैराज से गंगनहर का पानी रोक दिया गया है। गंगनहर बंद होने से पश्चिम यूपी के कई इलाकों में सिंचाई और दिल्ली एनसीआर में पेयजल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है

हर साल दशहरा से छोटी दीपावली तक गंगनहर के मेंटेनेंस के लिए गंगनहर बंदी की जाती है। क्लोजिंग के दौरान साफ-सफाई, नहर चैनल गेट की मरम्मत आदि कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी अर्द्धकुंभ मेले के लिए गंगनहर में बनाए जा रहे गंगा घाटों के निर्माण में भी तेजी आएगी।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि क्लोजिंग के दौरा हरकी पैड़ी पर श्रद्धालु के स्नान करने के लिए पर्याप्त जल छोड़ा गया है। 7 नवंबर की रात को गंगनहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply