नगर निगम ने चमगादड़ टापू और रोड़ी बेलवाला में चलाया सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 फरवरी। कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद नगर निगम ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। चमगादड़ टापू और रोड़ी बेलवाला में चलाए गए सफाई अभियान में शांतिकुंज, पतंजलि के स्वयं सेवकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया। सेनेटरी इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में चमगादड़ टापू में चलाए गए सफाई अभियान में शामिल हुए शांतिकुंज के 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए मैदान की सफाई की और कांवड़ियांे द्वारा छोड़ा गया 8 टन कचरा एकत्रित किया।

जिसे वैज्ञानिक विधि से निस्तारित करने के लिए भेजा गया। रोड़ी बेलवाला में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पतंजलि के 80 छात्रों ने सफाई अभियान चलाया और लगभग 4 टन कचरा एकत्रित किया। नगर निगम ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्वयंसेवकों, संस्थाओं एवं अधिकारियों का आभार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *