सर्वेश्वर जिला अध्यक्ष व् किशन महानगर अध्यक्ष बने

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 मई। रामलीला भवन में हुई प्रदेश व्यापार मण्डल की बैठक में सर्वेश्वर को जिला अध्यक्ष व किशन बजाज को महानगर अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर व महानगर अध्यक्ष किशन बजाज का स्वागत करते हुए प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि पूरे प्रदेश मे व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। पाॅड कार टैक्सी का रूट बदलने की मांग करते हुए चौटाला ने कहा कि व्यस्तम बाजारों से पाॅड कार टैक्सी का संचालन होने पर व्यापारियों को नुकसान होगा।

सरकार को पुनः विचार कर रुट में बदलाव करना चाहिए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि काॅरिडोर एवम पाॅड कार टैक्सी का रोड मैप जनहित को देखते हुए बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाॅड कार टैक्सी का संचालन शहर से बाहर गंगा किनारे किया जाया जाये एवम काॅरिडोर अपर रोड, मोती बाजार के बजाए रोड़ीबेल वाला में बनाया जाए। प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई दी और कहा कि जल्द ही सभी शहरो मे इकाईयो का गठन किया जाएगा।

बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शिवालिक नगर अध्यक्ष विभास सिन्हा, कनखल संयोजक योगेश भारद्वाज, मध्य हरिद्वार शहर अध्यक्ष बसंत अरोड़ा, युवा जिला महामंत्री विशाल गोस्वामी, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, चन्दशेखर गोस्वामी, अनिल कुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता, पवन बंसल, गोकुल सिंह रावत, मनोज विश्नोई, दिनेश धीमान, संजय कपूर, आकाश शर्मा, आदित्य झा, मनोज सिरोही, नवीन, आदि उपस्थित रहे।