तनवीर
हरिद्वार, 21 जुलाई। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हरिद्वार व देहरादून जनपद के विभिन्न स्थानों से चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। 3 बाइकों के संबंध में ज्वालापुर कोतवाली में चोरी के मुकद्मे दर्ज हैं। शेष 6 बाइक हरिद्वार व देहरादून से चोरी की गयी हैं। आरोपी वाहन चोरी के मामलों में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
वाहन चोरी के मामलों की जांच कर रही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान रेगुलेटर पुल से आगे फैसल पुत्र तनवीर निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व मनव्वर उर्फ मुन्ना पुत्र रुस्तम निवासी ग्राम सराय निकट इमाम बाड़ा ज्वालापुर चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर कांवड़ पटरी स्थित खण्डहर में छिपाकर रखी गयी 8 बाइक और बरामद की गयी।
पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, एसएसआई राजेश बिष्ट, रेल चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, बाजार चौकी प्रभारी एसआई आशीष नेगी, एसआई विकास रावत, एसआई केदार सिंह, एएसआई गंभीर तोमर, एएसआई अनिल सैनी, कांस्टेबल दिनेश कुमार, मनोज डोभाल, हेमंत पुरोहित, नवीन क्षेत्री, संदीप कुमार, ताजवर चौहान, संजय रावत शामिल रहे।


