20.30 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 अक्टूबर। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने एक व्यक्ति को 20.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कासमपुर के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी शानेआलम निवासी ग्राम कासमपुर के कब्जे से स्मैक के साथ डिजिटल तराजू व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है।

इस दौरान उसका साथी फिरोज निवासी कासमपुर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष पवन डिमरी, एसआई देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सुखविंदर व दीपक शामिल रहे।