निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी यूकेडी ने मनोनीत किए पदाधिकारी व प्रभारी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 26 मई। निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे उत्तराखंड क्रांति दल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर प्रभारी नामित किये हैं। कनखल स्थित होटल में आयोजित यूकेडी के संगठनात्मक जिले हरिद्वार व रूड़की की संयुक्त बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में हरिद्वार व रूड़की की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ महानगर हरिद्वार व रूड़की के प्रभारी व सहप्रभारी नामित किए गए। यूकेडी जिलाध्यक्ष बल सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। दल पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव में भाग लेगा। हरिद्वार व रूड़की सहित सभी निकायों में सभी पदों पर उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे।

बल सिंह सैनी ने बताया कि प्रदीप कुमार उपाध्याय को हरिद्वार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रावत व एडवोकेट अनिरूद्ध तावनी महामंत्री, जिला महामंत्री तरूण जोशी हरिद्वार जिला कार्यालय प्रभारी, रजत शर्मा जिला मंत्री, हेमंत बिष्ट जिला प्रचार मंत्री, सुधीर रावत जिला संगठन मंत्री, राजकुमार एससी एसटी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा रूड़की जिला कार्यकारिणी में राव सलीम खान जिला कार्यकारी अध्यक्ष, हैदर अली जिला उपाध्यक्ष, इंजीनियर यतेंद्र सैनी जिला प्रवक्ता, राकेश चौहान रूड़की महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा निकाय चुनाव हेतु हरिद्वार व रूड़की महानगर प्रभारी सरिता पुरोहित ने प्रदीप कुमार उपाध्याय को हरिद्वार महानगर प्रभारी, तरूण जोशी को सहप्रभारी, संजीव वाल्मिीकि को रूड़की महानगर प्रभारी व यतेंद्र सैनी को सहप्रभारी मनोनीत किया है।

बैठक में जिलाध्यक्ष बलसिंह सैनी, सर्वाेच्च सलाहाकार समिति सदस्य रविन्द्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, केंद्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह, केन्द्रीय संगठन मंत्री डा.राजवीर सिंह पुंडीर, केन्द्रीय पदाधिकारी संजीव भट्ट, अनिल डोभाल, विपिन रावत, सीपी जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट, प्रदीप कुमार उपाध्याय, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत, तरूण जोशी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति राजकुमार, सूरज वर्मा व राव सलीम खांन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *