एसएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 26 मई।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ भेल स्थित केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की। रविवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गयी लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की गयी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान एसएसपी ने स्ट्रांग रूम की थ्री लेयर प्रोटेक्शन, निगरानी हेतु लगाये गए सीसीटीवी कैमरों, वॉच टावर एवं सुरक्षा गार्द की विस्तृत रूप से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र मेहरा, प्रभारी निरीक्षक रानीपुर एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।