उक्रांद ने की ज्लैलरी शोरूम मालिक को मुआवजा देने की मांग

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


बढ़ते अपराधों से समाज में असुरक्षा का माहौल-गोकुल सिंह रावत
हरिद्वार, 8 सितम्बर। उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती व शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शौरूम के सामने धरना प्रदर्शन कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित व्यापारी को मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान उक्रांद व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस डकैती का खुलासा नहीं कर पायी है। दिन दहाड़े हुई डकैती की वारदात से शहर में डर का माहौल बना हुआ है। सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी अनेक प्रकार के करों का भुगतान कर अर्थव्यवस्था में में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।

लेकिन पुलिस व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने में विफल हो रही है। पुलिस जल्द से जल्द डकैती डालने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजे और पीड़ित व्यापारी को मुआवजा देकर नुकसान की भरपाई करे। सरिता पुरोहित व रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों के चलते समाज का प्रत्येक वर्ग भयभीत है। महिलाएं घरों से बाहर निकलने में डर रही हैं। महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत व जिला कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि बढ़ते अपराधों से समाज में असुरक्षा का माहौल है। सरकार सुशासन के वादे को पूरा करते हुए डकैतों को गिरफ्तार कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाए।

केंद्रीय उपाध्यक्ष बृजवीर चौधरी ने कहा कि यूकेडी पीड़ित व्यापारी के साथ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो यूकेडी मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी और सड़कों पर आंदोलन करेगी। इस दौरान सुमित अरोड़ा, बृजवीर चौधरी, रविंद्र वाशिष्ठ, सरिता पुरोहित, गोकुल सिंह रावत, जसवंत सिंह बिष्ट, प्रदीप उपाध्यय, राकेश चौहान, तरुण जोशी, सुरेन्द्र सिंह रावत, वीरेंदर नौटियाल, सुरेन्दर कुमार, देव माहेश्वरी, चंद्रशेखर गोस्वामी, पूर्व पार्षद विजय कुमार, मुनेश कुमार, मंजू देवी, निशा देवी, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *