एक्सीलेंस, नाइनटी नाइन व राइजिंग स्टार ने जीते लीग मैच

Sports
Spread the love

अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग


हरिद्वार, 19 मई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार द्वारा आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेेट लीग के आठवें दिन रविवार को नवयुवक व एक्सीलेंस, जिमखाना व नाइनटी नाइन तथा राइजिंग स्टार व लकसर क्रिकेट एकेडमी के बीच लीग मैच खेले गए।
नवयुवक व एक्सीलेंस के बीच वीजी स्पोर्टस ग्राउंड पर खेल गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नवयुवक क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में 117 रन बनाए। जिसमें कार्तिक 23, मौहम्मद शाद ने 36 रन बनाए। एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से हसन आसिफ 4, क्रिश कश्यप 3, आतिफ 2 व अंश धीमान ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एक्सीलेंस ने 23 ओवर में 7 विकेट पर 118 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। एक्सीलेंस की तरफ से जिशान 38, कृष्णा ने 15 रन बनाए। नवयुवक की तरफ से ऋतिक 4, मौहम्मद शाद 2, कार्तिक ने 1 विकेट लिया। एक्सीलेंस के गेंदबाज हसन आसिफ को मैन आफ द मैच चुना गया।


जिमखाना और नाइनटी नाइन के बीच पीएसए ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिमखाना ने 33.1 ओवर में 103 रन बनाए। जिसमें दीपांशु शाह ने 28 रन बनाए। नाइनटी नाइन की तरफ से आदित्य कुमार 5, अभय प्रताप 2, आर्यन बिष्ट, हैप्पी पाल और अंकित भंडारी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइनटी नाइन ने 12.3 ओवर में 1 विकेट पर 104 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। नाइनटी नाइन की तरफ से संस्कार कुमार 30, अंकित भंडारी ने 55 नाबाद रन बनाए। नाइनटी नाइन के गेंदबाज आदित्य कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया।
राइजिंग स्टार व लकसर क्रिकेट एकेडमी के बीच जमालपुर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 228 रन बनाए। जिसमें श्रेयांश 51, इकांश शर्मा 46, कुणाल ने 58 रन बनाए। लकसर की तरफ से इशान अंसारी 4, शांतनु प्रताप 3, अहमजीत व साबिर ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लकसर क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाकर आउट हो गयी और राइजिंग स्टार ने 83 रन से मैच जीत लिया। लकसर की तरफ से कृष्णा मलवाल 51, अहमजीत 22, इशान अंसारी ने 27 रन बनाए। राइजिंग स्टार की तरफ से कुणाल 4, इकांश शर्मा 2, इकांश आहूजा ने 1 विकेट लिया। राइजिंग स्टार के आल राउंडर कुणाल को मैन आफ द मैच चुना गया।
एसोसिएशन के सदस्य कमल चमोली ने खिलाड़ियों को मैन आफ द मैच पुरूस्कार प्रदान किए। अंपायरिंग राहुल गुप्ता, योगेश, शाहनवाज, मिंटू कुमार, पारस चौहान, मनजीत कुमार तथा स्कोरिंग वीरेंद्र, देव सेठी व स्वतंत्र कुमार ने की। एसोसिएशन के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि सोमवार को एचसीसी व नाइनटी नाइन के बीच जमालपुर क्रिकेट ग्राउंड पर, केएलसीए व राइजिंग स्टार के बीच पीएसए मैदान पर लीग मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *