मारपीट के पांच आरोपी गिरफ्तार,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 17 अगस्त। निर्मला छावनी में हुई मारपीट के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित द्वारा मुकद्मा लिखवाए जाने पर आरोपितों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी कैमरे में दर्ज मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को समझाया गया। लेकिन नहीं मानने पर गिरफ्तारी की गयी। मनीष पुत्र नरेश सिंह निवासी यादव मिलन ब्रहमपुरी हरिद्वार, बोबी गिरी पुत्र प्रदीप गिरी निवासी मनसा देवी मार्ग जोगिया मण्डी हरिद्वार, धीरज गिरी पुत्र प्रदीप गिरी निवासी मनसा देवी मार्ग जोगिया मण्डी हरिद्वार, करन उर्फ नन्दी पुत्र धर्मेन्द्र निवासी भीमगौडा गुसांई गली हरिद्वार व मोहित पुत्र ओमप्रकाश निवासी बंगाली बस्ती ब्रहमपुरी हरिद्वार के खिलाफ शांति भंग आरोपों में मुकद्मा दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल जीवन तिवारी, सुमित कुमार व सौरभ नौटियाल शामिल रहे।

Leave a Reply