विराट हास्य कवि सम्मेलन होगा होली पर्व का मुख्य आकर्षण: सुरेन्द्र भटेजा

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

हरिद्वार, 01 मार्च। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसियेशन के तत्वाधान में होली पर्व 4 मार्च को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने कहा कि होली पर्व उमंग व उत्साह का पर्व है। एकता-अखण्डता को दर्शाने वाली इस पर्व को हर्षोल्लास व उल्लास के साथ मनाना चाहिए। देशभर में होली पर्व को लेकर सामाजिक सौहार्द व एकता का संदेश सामाजिक संगठन देते चले आ रहे हैं। एसो. के कई वर्षों से होली पर्व के कार्यक्रमों को उमंग व उत्साह के साथ मनाता चला आ रहा है। 4 मार्च को आर्यनगर स्थित शुभारम्भ वैंकेट हॉल में होली को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जायेगी। विराट हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। फूलों की होली का उत्साहपूर्ण माहौल में एक-दूसरे को होली पर्व की बधाईयां दी जायेगी।

सुरेन्द्र भटेजा ने बताया कि होली मिलन समारोह का शुभारम्भ भूतपूर्व चेयरमैन राजकुमार अरोड़ा द्वारा किया जायेगा। हास्य कवि होली के व्यंगों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। एसो. के पदाधिकारी आनान्दमय होली के कार्यक्रम को सफल बनाने में एकजुटता से कार्य कर रहे हैं। टीवी कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी जायेगी। सुरेन्द्र भटेजा ने कहा कि होली पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है। सादगी व उल्लास के साथ एक-दूसरे की खुशियों को बांटना चाहिए।

अध्यक्ष प्रद्युमन अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम के संयोजकों को होली पर्व की कार्यक्रम की जिम्मदारियां सौंप दी गयी है। मनोज अग्रवाल, यशपाल मक्कड़, वीरेन्द्र चड्ढा समस्त कार्यकारिणी के साथ होली के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। विराट हास्य कवि सम्मेलन में टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हास्यमय होली मिलन समारोह में अपनी प्रस्तुतियां दी जायेगी। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम व होली के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जायेगी। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसियेशन द्वारा हास्य कवि विवेक चौबे, के.के. राजस्थानी, सीमा डोभाल, जितेन्द्र प्रीतम, श्याम अरोड़ा, मंजू मयूरी, गुड्डू शादीशुदा, विनोद पाल, विवेक ग्रोवर अपनी बेहतर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को गुदगुदाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *