व्यापारियों ने लगाया सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप

Uncategorized
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 5 जनवरी। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर ने लोनिवि द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण और सड़कों के किनारे टाइल्स लगाने के कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों के समक्ष विरोध किया है। शहर व्यापार मंडल संरक्षक रवि धींगड़ा और प्रवीण कुमार का कहना है कि लोनिवि द्वारा ज्वालापुर रेलवे रोड के निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही है। विभाग द्वारा एक तरफ की सड़क बनाकर शेष छोड़ दी गयी है।

जिससे रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर स्कूटी फिसलने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जाॅलीग्रांट अस्तपाल रैफर करना पड़ा। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता और शहर महामंत्री विक्की तनेजा का कहना है कि सड़क अधूरी होने के कारण बजरी फैली हुई है। जिस कारण दुर्घटनाये हो रही है। महिलाएं और बुजुर्ग चोटिल हो रहे है। अनियोजित तरीके से किए जा रहे सड़क निर्माण के चलते सभी सीवरेज चैंबर दब गए है। ऐसे में यदि सीवर लाईन चोक हो गयी तो स्थानीय नागरिकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

शहर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा और रवि पाहवा का कहना है कि भगत सिंह चैक से शुरू किया गया सड़क के किनारे टाइल्स लगाने का कार्य बिना विभागीय अधिकारियों की देख रेख में शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार मन माने तरीखे से काम कर रहे हैं। दस दिन से भगत सिंह चैक से लेकर जगदीश नगर सेक्टर 2 तक सारी टाइल्स खोद कर डाल दी है और लगाने का कार्य अब तक शुरू भी नही किया गया। अधूरी सड़क पर टाइल्स खोदकर छोड़ दी गई है। जिस कारण लोग वाहन चालकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे रोड पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने अपना गैर जिम्मेदाराना रवैया नही बदला तो शहर व्यापार मण्डल इसका पूर्ण विरोध करेगा।

बैठक में रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, डा.पवन सिंह, अनिल शर्मा, संदीप कुमार, पंकज गोयल, मुकेश सैनी, संजय वर्मा, गौरव गोयल, सुमित अग्रवाल, तुषार गाबा, आलोक अरोड़ा, नवजोत सिंह, वासू मेहता, पंकज साई, प्रमोद तनेजा, रंजन महेश्वरी, सुमित रावल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *