भूपतवाला में डिग्री काॅलेज का शासनादेश जारी होने से हर्ष की लहर

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका


भाजपा पार्षदों, संत समाज, क्षेत्र के गणमान्यजनों ने बैठक कर जताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार
हरिद्वार, 19 अक्टूबर। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में डिग्री काॅलेज का शासनादेश जारी होने से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गयी। भाजपा पार्षदों, संत समाज, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्यजनों ने विश्वनाथ धाम में बैठक कर स्थानीय विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

श्री जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय श्रीमहंत महेश पुरी जी महाराज ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के विकास में चिकित्सालय व डिग्री काॅलेज की स्थापना से नयी गति मिलेगी। क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग में प्रदेश सरकार के शासनादेश से हर्ष व्याप्त हुआ है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के प्रयासों से उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला को डिग्री काॅलेज की सौगात मिली है। क्षेत्र के बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा उन्हें अपने घर के करीब ही अन्य काॅलेजों की अपेक्षा अत्यन्त कम फीस पर सुलभ रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त होगी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरी हरिद्वारवासियों को भूपतवाला में डिग्री काॅलेज की सौगात देकर क्षेत्र की जनता का दिल जीतने का कार्य किया है। उन्हांेने कहा कि इस काॅलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। इस डिग्री काॅलेज में 32 पद शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सृजित किये गये हैं। इसी सत्र से कक्षाएं भी प्रारम्भ होगी। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार के इस कदम से क्षेत्र के विकास को नयी दिशा मिलेगी।
पार्षद अनिल मिश्रा व सुनीता शर्मा ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में डिग्री काॅलेज प्रारम्भ होने से निश्चित रूप से युवा पीढ़ी के भविष्य को संवारने में सहायता मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अथक प्रयासों से उत्तरी हरिद्वार में शीघ्र ही चिकित्सालय व डिग्री काॅलेज की स्थापना का कार्य प्रारम्भ होगा।
पार्षद अनिल वशिष्ठ व नितिन शर्मा माणा ने कहा कि प्राइमरी पाठशाला 44 के पुराने क्षतिग्रस्त भवन में अथवा पीली कोठी भूपतवाला में डिग्री काॅलेज का निर्माण कराया जा सकता है। इस संदर्भ में भाजपा पार्षदों का प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही जिलाधिकारी से भेंट करेगा। उन्होंने कहा कि विगत बोर्ड बैठक में प्राइमरी पाठशाला 44 को व्यवस्थित करने तथा शेष भूमि पर डिग्री काॅलेज की स्थापना का प्रस्ताव क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने रखा था जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा पीढ़ी को भविष्य को संवारने में जुटे हैं जिस प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रयासों से हरिद्वार विधानसभा में विकास कार्य हो रहे हैं उससे मदन कौशिक पूरे प्रदेश में विकास पुरुष के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्हांेने कहा कि डिग्री काॅलेज की स्थापना से क्षेत्र के शैक्षिक स्तर को नयी ऊंचाई मिलेगी।
मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा ने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भूपतवाला क्षेत्र पिछड़ा हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के प्रयासों से डिग्री काॅलेज व चिकित्सालय की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हो रहा है जिससे क्षेत्रवासी स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश पुरी ने कहा कि डिग्री काॅलेज की स्थापना के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भाजपा पार्षद दल ने अथक प्रयास किये। आज उनकी मेहनत धरातल पर साकार होती नजर आ रही है।
बैठक में मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, सुखेन्द्र तोमर, अनिल प्रजापति, सन्नी गिरि, मीडिया प्रभारी विकल राठी, सीताराम बडोनी, रूपेश शर्मा, हंसराज आहूजा, संदीप गोस्वामी, नीरज शर्मा, भारत नन्दा, सोनू पंडित, विपिन शर्मा, रामदयाल यादव, आदर्श पाण्डे, विशाल गुप्ता, सचिन शर्मा, आशु कण्डवाल, ललित पुरी, आदित्य यादव समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *