गौरव रसिक
हरिद्वार, 19 अक्टूबर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने देशवासियों को बाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई त्याग, समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के कमजोर वर्ग की सेवा व सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रामायण जैसे महान कालजयी ग्रंथ की रचना कर उन्होंने विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र से परिचित कराया।
रामायण के माध्यम से उन्होंने एक आदर्श समाज का चित्रण प्रस्तुत कर समाज को सत्य कर्तव्यनिष्ठ एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। इन संदेशों पर चलकर देश व प्रदेश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सभी को योगदान करना चाहिए। सभी को महर्षि वाल्मिकी के महान दृष्टिकोण तथा उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार मे अपनाने का संकल्प लेना होगा।




