वंशिका की मौत के बाद द्वारिका बिहार में शोक की लहर

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार की रहने वाली डी फार्मा की छात्र वंशिका की कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र आदित्य तोमर ने गोली मारकर हत्या कर दी।देहरादून पुलिस आरोपी युवक के धरपकड़ के प्रयास कर रही है। वंशिका के पिता न्यू हरिद्वार में कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं। पिता राकेश बंसल एवं पूरा परिवार इस घटना से शोकाकुल है। वंशिका कनखल के द्वारिका विहार फेस थ्री में रहती थी।

घटना के बाद द्वारिका बिहार में मातम पसरा हुआ है। वंशिका डीफार्मा करने के लिए देहरादून के गर्ल्स हॉस्टल मे रह रही थी।आरोपी युवक आदित्य तोमर लगातार वंशिका को डरा धमका रहा था और उसका पीछा करता था। आदित्य तोमर उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है।आरोपी आदित्य तोमर घटना को अंजाम देकर फरार है। देहरादून पुलिस आरोपी आदित्य तोमर को पकड़ने के प्रयास कर रही है।