हरिद्वार, 18 सितम्बर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट का हरिद्वार आगमन पर भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के ज्वालापुर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि’हम सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने का काम करें।
स्वागत करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नु कक्कड़, प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, रीतू ठाकुर, मनु रावत, रेनू शर्मा, मोनिका यादव, वरुण चौहान, पुनीत कुमार, लवी चौहान, विशाल चौधरी, ममता अग्रवाल, मिनाक्षी, उमा चौहान, रायपाल सिंह, शिवम चौहान आदि शामिल रहे।
