क्राइम रिपोर्टर राव शब्बूर अहमद
अभियान में 2382 पुलिसकर्मी हुए थे संक्रमित, 05 की मृत्यु हुई थी मृत्यु
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार मानवता की अनूठी मिसाल मिशन हौसला अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 पुलिसकर्मियों को मेडल देकर सम्मानित करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। मुख्यालय की ओर से उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों से बेस्ट परफॉर्मेंस पुलिसकर्मियों के नाम मांगे गए हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन लगा दिया गया था। लॉक डाउन के कारण प्रदेश भर में लोगों के समाने रोजी रोटी का विकट संकट खड़ा हो गया था। ऐसी विषम परिस्थितियों में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने राज्य के जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने के लिए 1 मई 2021 को मिशन हौसला अभियान शुरू किया था।
मिशन हौसला अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस के बहादुर जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस का परिचय देते हुए अति दुर्गम पहाड़ क्षेत्र से लेकर मैदान तक बड़ा अभियान चला कर प्रदेश भर में लाखो जरूरतमंद लोगों तक खाद्य पदार्थ, मार्क्स, सैनिटाइजर, दवाइयां, ऑक्सिजन, ब्लड, एंबुलेंस सुविधा, आदि हर सम्भव मदद उपलब्ध कराकर खाकी में इंसान की मिसाल पेश की थी। इस दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हुए कई पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने अपने निजी खर्च से भी जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा कर खाकी का मान बढ़ाया था।
लॉक डाउन मे मिशन हौसला के तहत हर घर तक मदद पहुंचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रत्येक जनपद व बाटालियन में कोविड कन्ट्रोल रूम स्थापित कर उनके नम्बर जारी किये गए थे। भयानक कोरोना आपदा में एक मांह तक उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए गए मिशन हौसला अभियान में 2382 पुलिसकर्मी एवं उनके 751 परिजन भी कोरोना से संक्रमित हुए। जिसमें से 05 जवानों एवं 64 परिजनों की मृत्यु हो हुई। इसके बावजूद भी उत्तराखंड पुलिस के बहादुर जवान अपने फर्ज को सेवाभाव से अंजाम देते अपनी ड्यूटी पर अडिग रहे।